फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नए निपुण स्कूल को मिलेगा चैम्पियन पुरस्कार

Sun, 14 Jul 2024 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
80 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने वाले विद्यालयों को निपुण घोषित किया जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों को प्रोत्साहित करने के लिए निपुण भारत चैम्पियन पुरस्कार योजना लागू की गई है। इसके तहत निपुण विद्यालय और संबंधित प्रधानाध्यापक को निपुण चैम्पियन, हेडमास्टर ऑफ दि डिस्ट्रिक्ट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
जिले में 2206 परिषदीय विद्यालय हैं। 2024 मार्च तक 80 विद्यालय प्रथम चरण में निपुण हो चुके है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में करीब 2100 विद्यालयों को निपुण बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। अक्तूबर, दिसंबर और फरवरी में निपुण मूल्यांकन परीक्षा कराई जाएगी। जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) सुनील तिवारी ने बताया कि 80 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने वाले विद्यालयों को निपुण घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

शासन स्तर से जिले के परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के लिए निपुण भारत चैम्पियन पुरस्कार योजना लागू की गई है। कोई भी शिक्षक उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर योजना का लाभ ले सकेगा। अभी अधिकतर विद्यालय निपुण भारत लक्ष्य हासिल नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन

बीएसए अनूप कुमार ने बताया कि पुरस्कार की रकम से संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य संबंधित विद्यालयों में खेलकूद व नवाचार सामग्री जुटाने में खर्च कर सकेंगे। परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को बाल वाटिका से कक्षा दो तक बच्चों में भाषा और गणित विषय के लिए किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन और वार्षिक मूल्यांकन के आधार पर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें