रुधौली। नगर पंचायत के अध्यक्ष धीरसेन निषाद ने वार्ड संख्या 12 गांधीनगर वार्ड में मदरसा रोड से डॉक्टर अशोक चौधरी का आवास होते बखिरा मार्ग में मिलने वाले खड़ंजे को सीसी सड़क बनाने का शिलान्यास किया।
उन्होंने बताया कि 400 मीटर लंबी सड़क की अनुमानित लागत लगभग 40 लाख रुपये है। इस सड़क के बन जाने पर गांधीनगर वार्ड के बखिरा मार्ग, शास्त्री नगर वार्ड, रुद्र नगर वार्ड, विंध्यवासिनी नगर वार्ड के लोगों सहित राहगीरों को मुख्य बाजार में आने में सहूलियत होगी। उन्हें चौराहे से घूम कर नहीं आना पड़ेगा इस दौरान वार्ड सभासद आदित्य मोदनवाल के साथ शिव शंकर सोनी, नीरू सिंह, महेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।