बनकटी। चंद्रनगर वार्ड (मथौली) में 1.85 करोड़ रुपये की लागत से नगर पंचायत कार्यालय का भवन बनेगा। शनिवार को पंडित रामचंदर दूवे ने भूमिपूजन किया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी नगर पंचायत अध्यक्ष उर्मिला देवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता इं. अरविंद पाल तथा अधिशासी अधिकारी ऋचा सिंह ने भवन की आधारशिला रखी।
मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं असम प्रदेश प्रभारी हरीश द्विवेदी ने सरकार की उपलब्धियां बताईं। कहा कि समाजवादी पार्टी जातिवाद की राजनीति कर समाज को विभाजित कर रही है। नगरपंचायत कार्यालय को खुद का भवन मिल रहा है। इं अरविंद पाल ने कहा कि नगर पंचायत का भवन बनने से न सिर्फ संबंधित क्षेत्र के नागरिकों को शहरी होने का मौका मिला है, बल्कि उनका भविष्य भी संवरेगा।
ईओ ऋचा सिंह ने बताया कि कार्यालय भवन व मीटिंग हाल के निर्माण की जिम्मेदारी उप्र.जल निगम के कंस्ट्रक्शन एवं डिजाइन सर्विसेज को दी गई है। इस अवसर राना दिनेश प्रताप सिंह, कृष्ण चंदर सिंह, लालकृष्ण त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्रनाथ त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। संवाद