फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व सांसद कल्पनाथ सोनकर

Sun, 24 Aug 2025 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पूर्व सांसद कल्पनाथ सोनकर को उनकी 15वीं पुण्य तिथि पर शनिवार को उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। उनके पुत्र पूर्व विधायक रवि सोनकर व परिवार के सदस्यों ने बनकटा स्थित वृद्ध महिला आश्रम में फल वितरित किया। दक्षिण दरवाजा स्थित कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा हुई। रवि सोनकर ने कहा कि उनके पिता सदैव गरीबों, वंचितों के हितों और हक-हकूक के लिए संघर्ष करते रहे। नियति ने उन्हें हमसे असमय ही छीन लिया। प्रयास रहता है कि उनकी स्मृति में गरीबों की जितनी सेवा संभव हो, की जाए। उनकी स्मृति में पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, भाजपा नेता एवं नगर पंचायत अध्यक्ष नगर के प्रतिनिधि राना दिनेश प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, अनिल दूबे, रघुनाथ सिंह, अजय सिंह गौतम, बालकृष्ण उर्फ पिन्टू तिवारी, राजेश पाल चौधरी, जगदीश शुक्ला, प्रभात कुमार गौतम, अमृत वर्मा, भानु प्रकाश मिश्र, अरविंद सोनकर आदि ने पूर्व सांसद कल्पनाथ सोनकर को श्रद्धासुमन अर्पित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें