फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा

Mon, 04 Nov 2024 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के शोभनपार गांव में धान काट रहे किसानों ने खेत में अजगर देख डरकर भागे। हालांकि, अजगर किसी जानवर को निगल गया था। इससे उसका पेट फूला हुआ था और वह हिल डुल नहीं पा रहा था। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
विज्ञापन

शोभनपार गांव के किसान रविवार की सुबह धान काटने गए थे। धान कटाई के बाद खेत खाली हुआ तो उसमें एक अजगर दिखा। इसके बाद किसान शोर मचाने लगे। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर से पहले तो ग्रामीणों को दूर हटाया। इसके बाद अजगर को पकड़कर अपने साथ लेकर चली गई, जिसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें