फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सब्जी मंडी में टमाटर उतारते समय गिरकर पल्लेदार की मौत

Sun, 03 Nov 2024 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
मंडी समिति में पल्लेदार की मौत के बाद पूछताछ करती पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित राज्य कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर सब्जी मंडी में शनिवार की देर रात ट्रक से टमाटर उतारते समय एक पल्लेदार गिरकर घायल हो गया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों के पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
जानकारी के अनुसार, संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के विसौआ टोला भठ्ठवा निवासी चौबे यादव (46) सब्जी मंडी में रहकर पल्लेदारी करता था। बताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात व्यापारी हामिद का ट्रक से टमाटर का बोरा उतार रहा था। संतुलन बिगड़ने पर चौबे यादव पीछे की तरफ गिर गया।
विज्ञापन

इससे सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट आई और कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। किसी ने सूचना पुलिस चौकी पर दी। थोड़ी देर में चौकी प्रभारी हड़िया मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

उधर, सूचना मिलते ही चौबे यादव की पत्नी ऊषा देवी अन्य परिजनों के साथ सब्जी मंडी पहुंचीं। पति का शव देखते ही गश खाकर गिर गईं।
साथ आए गांव के रमई यादव ने बताया कि चौबे यादव 10 साल से सब्जी मंडी अमौली में रहकर पल्लेदारी करता था। बताया कि दीपावली में घर गए थे। शनिवार की दोपहर बाद तीन बजे घर से मंडी के लिए निकले गए थे।ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें