बस्ती। दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया सहित 52 विधायकों की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को पार्टी के कार्यकर्त्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला शहर के शास्त्री चौक पर जलाया।
पार्टी के जिला संयोजक भगवानदीन समदर्शी ने बताया कि पीएम मोदी की गिरती लोकप्रियता एंव नाकामियों से घबराकर केंद्र दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल कर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्त्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। पार्टी की ओर से जब से पंजाब, गोवा और गुजरात में विधानसभा का चुनाव लड़ने की घोषणा की गई तब से केद्र बौखला गया। कहा कि जनता सब देख रही है, समय आने पर वह जबाव अवश्य देगी। कहा कि पहले लड़े थे गोरों से अब लड़ेंगे चोरों से। इस मौके पर सत्यप्रकाश चौधरी, एमएम चौधरी, कुलदीप जायसवाल, वीरेंद्र गुप्त, ज्ञानप्रकाश पांडेय, रामयज निषाद, उमेश कुमार, छोटेलाल वर्मा, हरिभजन लाल श्रीवास्तव, प्रेमचंद्र चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।