फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध होर्डिंग की भेंट चढ़े चौड़े फुटपाथ 

विज्ञापन
फुटपाथ पर लगे होर्डिब। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। आदर्श शहर की पहचान चौड़ी सड़कें और फुटपाथ है। शहर में सड़कें तो ठीक हैं, मगर यहां के चौड़े फुटपाथ को अवैध होर्डिंग ने छीन लिया है। सुप्रीम कोर्ट का आदेश भी कोई मायने नहीं रखता। फुटपाथ पर बिना रोक-टोक के होर्डिंग लगे है। और तो और इनमें ज्यादातर ऐसे होर्डिंग है, जो नगर पालिका को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचा रहे है। इसके बाद भी नगर पालिका प्रशासन ऐसे लोगों पर शिकंजा नहीं कस पा रहा है। इतना ही नहीं तेज हवाओं के चलने पर कई बार राहगीरों के ऊपर होर्डिंग गिर भी जाते है। इसके कारण लोग चोटिल भी होते है। 
विज्ञापन


गांधी नगर से कंपनी बाग तक होर्डिंग की भरमार 
शहर के मुख्य मार्ग गांधी नगर से लेकर कंपनी बाग तक सैकड़ों होर्डिंग फुटपाथ पर जगह घेरे हुए हैं। इसके चलते यहां यातायात प्रभावित होता ही है। साथ ही नगर पालिका के सफाई अभियान में भी यह बाधा बना हुआ है। पालिका के कर्मियों की मानें तो नाला और नाली सफाई में वाहनों का उपयोग करने में परेशानी होती है।  

मालवीय रोड भी है प्रभावित 
शहर का मालवीय मार्ग भी होर्डिंगों से पटा पड़ा है। एक ओर जहां अतिक्रमण ने इस मार्ग की स्थिति खराब कर दी है वहीं फुटपाथ पर होर्डिंग ने जगह घेर रखी है। इसके चलते चौराहे पर यातायात भी प्रभावित होती है। सबसे ज्यादा दिक्कत गर्मी में उस वक्त होती है, जब तेज हवाएं चलती है। उस दौरान होर्डिंग गिरने का खतरा भी बना रहता है।  
विज्ञापन


यह है राजस्व वसूूली 
नगर पालिका क्षेत्र में यूं तो करीब 250 से अधिक होर्डिंग लगे हैं, मगर पालिका को केवल 53 होर्डिंग का किराया महज तीन रुपये स्क्वायर फीट मिलता है। यानी एक होर्डिंग का किराया करीब 600 रुपये प्रति वर्ष होता है। 

क्या है सुप्रीम कोर्ट का आदेश 
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ओम प्रकाश बताते हैं कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश हैं कि सड़क से दो सौ मीटर दूरी पर होर्डिंग लगाए जाएं, मगर यहां अधिकांश होर्डिंग इसका पालन नहीं कर रहे हैं। इस मामले में विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बोले 
नगर पालिका का कार्य संचालित कर रहे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चंद्र मोहन गर्ग ने कहा कि शहर में होर्डिंग को लेकर तमाम शिकायतें मिल रही हैं। मामला संज्ञान में है। अवैध और नियम विरुद्ध लगाए गए होर्डिंगों को अभियान चलाकर हटाया जाएगा। साथ ही मानक के अनुसार होर्डिंग लगाने के निर्देश दिए जाएंगे। 

करीब 10 फीट चौड़े हैं फुटपाथ 
शहर के फुटपाथों की हालत वैसे तो बेहतर है। करीब 10-10 फिट दोनों साइड में इंटरलॉकिंग हैं। लेकिन होर्डिंग के पोल के चलते फुटपाथ प्रयोग लायक नहीं बचे हैं। किसी तरह से पैदल यात्री निकल सकते हैं। लेकिन दोपहर बाद ठेले, खोमचे वालों का फुटपाथों पर कब्जा हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें