फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूब उड़े अबीर-गुलाल

विज्ञापन
holi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बस्ती। होली और जुमे की नमाज एक साथ पड़ने पर अफसरों की सांसे तो थमी रहीं लेकिन आपसी भाई चारे का रंगोत्सव सौहार्द्रपूर्ण संपन्न हो गया। जिले में कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। युवा बृहस्पतिवार देर रात होलिका दहन के बाद जश्न में डूबे रहे।
होलिका दहन करने के बाद अबीर गुलाल उड़ाकर परंपरा की शुरूआत हुई। शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे से सड़कों पर होली है....होली खेलें रघुबीरा अवध में, होलिया में उड़े ला गुलाल आदि गानों के बीच बच्चों और युवाओं की टोली नाचते-गाते निकली। जो मिला उसे भी रंगों से नहला दिया।
विज्ञापन

शहर के कंपनी बाग में जहां खूब रंग बरसा तो गांधी नगर भी भला कहां पीछे रहने वाला था। यहां भी व्यवसासियों ने अपने-अपने दुकानों के सामने रंगों से भरे ड्रम रखकर हर आने जाने वाले को रंगों से सराबोर करते रहे। इस दौरान डीजे पर भी पर्व के गीत बजे तो लोग मस्ती में झूम उठे।
रोडवेज चौराहे पर भी खूब भीड़ एकत्रित हुई। यहां आसपास के लोगों ने रंग अबीर गुलाल उड़ाए और शहर के चारों ओर से आने वाली हुलियार यहां भी जुटे और खूब मस्ती हुई। ढोल, मंजीरा लेकर शहर में चइयाबारी, दक्षिण दरवाजा, पुरानी बस्ती, सुर्ती हट्टा, रेलवे स्टेशन रोड पांडेय बाजार में रंगों की खूब बरसात हुई।
विज्ञापन

विधायक दयाराम चौधरी अपनी टीम के साथ ढोल मंजीरा बजाते हुए सड़क पर उतरे। गांधी नगर स्थित नगर पालिकाध्यक्ष रुपम मिश्रा के आवास पर भी नागरिकों ने जमकर रंग गुलाल उड़ाए। पालिकाध्यक्ष के पति पुष्कर मिश्र ने सड़क पर हर आने जाने वाले को रंग गुलाल लगाकर भीड़ में शामिल करते हुए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें