फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्लानंद अध्यक्ष रामजी बने सचिव

Sun, 27 Mar 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जीआरएस इंटर काॅलेज में डाक विभाग के कर्मचारियों के मंडलीय सम्मेलन को संबोधित करते कर्मचारी नेता। - फोटो : रमेश मिश्र
विज्ञापन
बस्ती। सक्सेरिया इंटर कालेज में रविवार को आल इंडिया पोस्टल इम्पलाइज यूनियन ग्रुप सी एवं पोस्टमैन का द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सचिव एवं प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष आरएस चंद्र चौधरी रहे। उन्होने सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों को लेकर 16 जुलाई 2016 को होने वाले अनिश्चितकालीन हड़ताल को सफल बनाने के लिए अभी से ही जुट जाने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता सच्चिदानंद पांडेय ने किया। संचालन रामजी चौधरी ने किया। 
विज्ञापन


इस मौके पर नये पदाधिकारियों का भी चुनाव हुआ। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी सवंर्ग से शुक्लानंद शुक्ल को अध्यक्ष, श्रीराम चौधरी को सचिव, केवी सिंह को वित्त सचिव और पोस्टमैन सवंर्ग से हेमंत कुमार मिश्र को अध्यक्ष, दीप नरायन चौधरी को सचिव एवं कृष्ण कुमार दुबे को वित्त सचिव बनाया गया।  छोटेलाल पांडेय, भगेलू राम, विनय कुमार सिंह, दीप नरायन चौधरी, अमरेंद्र सहाय, सत्यानंद भारती, रामहर्ष, रामफल भास्कर एवं मिठाई लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें