फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लोन के लिए पांच हजार आवेदन आए, सिर्फ 1588 को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बेरोजगार युवाओं के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा योजना) में बैंक कर्मी ही अड़ंगा बन गए हैं। इससे यह योजना का लाभ आसानी से युवाओं को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

बताते हैं कि इस योजना ने युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में मजबूत कदम उठाने का अवसर प्रदान किया है। इस योजना से जुड़कर बड़ी संख्या में युवा अपना व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं। बताते हैं कि जनपद में वित्तीय वर्ष 2025-26 में लक्ष्य के अनुसार पांच हजार युवाओं ने उद्यम स्थापित करने के लिए ऋण के लिए बैंक में आवेदन किया। इस योजना के अंतर्गत अब तक जिले में 1588 का आवेदन ऋण के लिए स्वीकृत हुआ है, जबकि अन्य का आवेदन जांच में लटका हुआ है। बैंक अधिकारियों के अनुसार, बैंक स्तर पर कुछ प्रकरणों में दस्तावेजी औपचारिकताओं के कारण प्रक्रिया में समय लग रहा है।
इस मामले को लेकर सीडीओ सार्थक अग्रवाल नाराजगी जता चुके हैं। लीड बैंक मैनेजर आरएन मौर्य का कहना है कि जिन बैंकों में ऋण के लिए आवेदन हैं उसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें