मुंडेरवा। पर्व के दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुंडेरवा पुलिस ने विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया। अहरा मोड़, देवरिया माफी, कुरियार, खजौला आदि स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन चेकिंग की गई। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 28 वाहनों का चालान किया गया। 25,500 रुपये का ई-चालान किया गया। संवाद