फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जज समेत पांच लोग जख्मी

Sat, 01 Apr 2017 12:11 AM IST
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ट्रक में घुसी जजों की कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फोरलेन पर अवैधकट से निकल रहे बाइक सवार को बचाने में जजों की कार किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में मामूली चोटें आईं। सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद दूसरी वाहन से सभी को भेजा गया। 
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गड़हा गौतम गांव के पास पेट्रोलपंप के सामने बने अवैध कट से एक बाइक सवार निकल रहा था। गोरखपुर से फोर्ड कार से लखनऊ जा रहे तीन अपर जिला जज शमशुल हक, राकेश धर द्विवेदी व एडीजे अशोक प्रेमी की कार के सामने अचानक कट पारकर बाइक  सवार दो युवक आ गए। उन्हें बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई कार सड़क के किनारे खड़ी ट्रक में जा टकराई। गनीमत रही कि कार में  सेफ्टी बैलून लगा था जिससे सभी बाल बाल बच गए। अपर जिला जज शमशुल हक को हाथ, गर्दन में हल्की  चोट आई। आसपास के लोगों ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचे पीवीआर वैन के कर्मियों ने घायल बाइक सवार  युवकों अकलाखोर निवासी इस्माइल व कप्तानगंज कस्बा निवासी शहबान को सीएचसी पहुंचाया। मौके पर पहुंचे कप्तानगंज एसओ ने दूसरे वाहन से सबको साथ ले जाकर प्राथमिक इलाज कराया। दूसरी कार से लखनऊ भेजा। एसओ ओपी चौबे ने तत्काल जेसीबी लगाकर पेट्रोल पंप के सामने बने अवैध कट को बंद करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें