फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का के पांच गुर्गे गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। साइबर और स्वॉट टीम ने साइबर ठगी के एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का रविवार को भंड़ाफोड़ किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में चार बिहार और एक जिले लालगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पांचों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। यह गिरोह मुद्रा और सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी करता था। इनके कब्जे से पुलिस ने नौ मोबाइल फोन, 15 एटीएम कार्ड, आठ सिम कार्ड व तीन बजाज फिनसर्व के फर्जी आई कार्ड व भारी मात्रा में फर्जी बैंक खातों की डिटेल्स, डेबिट कार्ड आदि बरामद किए हैं।
विज्ञापन

आरोपियों में बिहार के जनपद सेखपुरा के थाना बरडीघा के सेरपुर और हाल मुकाम हरियाणा के नूह मेवात जिले के थाना तावडृू के खोरीकला मोहल्ला निवासी सतीश उफ सचिन, बिहार जिले के नवादा जिले के थाना वार्सलीगंज के ग्राम बेलधर निवासी शिवम पांडेय उर्फ बाबा, राजा राम कुमार और शिवम कुमार के अलावा बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अमरौना निवासी लवकुश चौधरी शामिल हैं।
इनपर लालगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज थी। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बताया कि गिरोह के गुर्गों पर सस्ता लोन और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर उनके नाम पर म्यूल बैंक खाते खुलवाकर करोड़ों रुपये का लेनदेन करने का आरोप है।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोग भिन्न-भिन्न प्रदेशों में गरीब व असहाय लोगो का बैंक खाता सरकारी योजनाओं के नाम पर खुलवाते हैं व उनका नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम कार्ड अपने पास रख कर फेसबुक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भिन्न लोन देने वाले फिनटेक कंपनियों का एड चलाते हैं। मोबाइल नंबर हासिल कर फीस के नाम पर लाखों की ठगी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें