संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर। क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थान रायपुर व सिकंदरपुर बाजार में बेकाबू डीएसएम की टक्कर से 5 लोग घायल हो गए। हादसा सोमवार की रात करीब 8 बजे की है। दोनों हादसे एक ही डीसीएम से हुए।
जानकारी के अनुसार, गौरा पांडेय निवासी रामगणेश पांडेय तथा कुलदीप पांडेय पुत्र रामटहल अयोध्या से घर जा रहे थे। ग्राम रायपुर के पास पहुंचे थे कि परशुरामपुर की तरफ से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दिया। दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। इसके बाद डीसीएम चालक ने गाड़ी की रफ्तार तेज कर दी।
इसके बाद यही डीसीएम ने सिकंदरपुर में दो बाइकों को पीछे से टक्कर मारी। हादसे में सोनू मद्धेशिया पुत्र हरिश्चंद्र, आदित्य पुत्र संतोष निवासी सिकंदरपुर तथा मेहताब पुत्र रामराज निवासी भिंड मध्यप्रदेश घायल हो गए। घायलों का इलाज पीएचसी रायपुर में चल रहा है। परशुरामपुर के थानेदार तहसीलदार सिंह ने बताया कि चालक और वाहन को थाने पर लाया गया है।