फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे तक हाईवे का एक लेन जाम रहा

विज्ञापन
पांच घंटे तक हाईवे का एक लेन जाम रहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। बालू से ओवरलोड ट्रक का एक्सल फुटहिया फ्लाईओवर के पास शुक्रवार रात करीब दो बजे टूट गया। निर्माणाधीन फ्लाईओवर के चलते सर्विस रोड से आवागमन हो रहा है। इससे जाम लगना शुरू हुआ। शनिवार सुबह करीब सात बजे यातायात सामान्य हो सका। 
विज्ञापन

रात में वाहन का आवागमन कम था, लेकिन भोर होते-होते वाहनों की संख्या बढ़ी तो जाम की स्थिति तिलकपुर तक पहुंच गई। ट्रक सड़क पर इस स्थिति में था कि न तो आगे वाहन निकल सकते थे और न ही पीछे। अचानक ट्रक खराब होने से उसके पीछे आने वाली गाड़ियां भी जहां थी वहीं रुक गईं। रात से ही पुलिस जाम से जूझ रहे लोगों को दूसरे लेन से निकालने का प्रयास करती रही। प्रयास असफल होने पर लखनऊ से गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती आदि जाने वाली सवारी गाड़ियों के पहिए थम गए। भोर में करीब तीन बजे क्षेत्राधिकारी कलवारी अनिल कुमार सिंह पहुंचे। तत्काल दो  क्रेन मंगवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें