फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक का एक्सल टूटा, पांच घंटे हाइवे का एक लेन जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक का एक्सल टूटा, पांच घंटे हाईवे का एक लेन रहा जाम
विज्ञापन

फोटो
शुक्रवार रात दो बजे फुटहिया फ्लाईओवर के पास हादसा
कलवारी की तरफ से बालू से ओवरलोड ट्रक पहुंचा था
अमर उजाला ब्यूरो
नगरबाजार/कप्तानगंज। बालू से ओवरलोड ट्रक का एक्सल फुटहिया फ्लाईओवर के पास शुक्रवार रात करीब दो बजे टूट गया। निर्माणाधीन फ्लाईओवर के चलते सर्विस रोड से आवागमन हो रहा है। इससे जाम लगना शुरू हुआ। शनिवार सुबह करीब सात बजे यातायात सामान्य हो सका।
रात में वाहन का आवागमन कम था, लेकिन भोर होते-होते वाहनों की संख्या बढ़ी तो जाम की स्थिति तिलकपुर तक पहुंच गई। ट्रक सड़क पर इस स्थिति में था कि न तो आगे वाहन निकल सकते थे और न ही पीछे। अचानक ट्रक खराब होने से उसके पीछे आने वाली गाड़ियां भी जहां थी वहीं रुक गईं। रात से ही पुलिस जाम से जूझ रहे लोगों को दूसरे लेन से निकालने का प्रयास करती रही। प्रयास असफल होने पर लखनऊ से गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती आदि जाने वाली सवारी गाड़ियों के पहिए थम गए। भोर में करीब तीन बजे क्षेत्राधिकारी कलवारी अनिल कुमार सिंह पहुंचे। तत्काल दो क्रेन मंगवाया। इसके बाद बालू खाली कराकर रास्ते से हटाया गया। सात बजे तक जाकर यातायात बहाल हुआ। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि ट्रक को हटा दिया गया, उसके बाद आवागमन बहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के संपर्क मार्गों पर भटके लोग
तीन किलोमीटर से अधिक एक लेन जाम होने से बस्ती की तरफ जाने वाले छोटे वाहन चालकों ने संपर्क मार्गों का सहारा लिया। समय से कार्यालय या अन्य कार्यों में पहुंचने के लिए कप्तानगंज से टिनीच मार्ग, दुबौला तो कुछ लोग गोटवा, गनेशपुर ,गोटवा से बढ़नी होते हुए नगर की तरफ गए। संपर्क मार्ग भी अधिक वाहनों के आने से जगह-जगह जाम के शिकार हो गए। महराजगंज कस्बे के धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि हाईवे पर लंबा जाम था। किसी तरह गंतव्य तक पहुंचे। बस्ती जा रहे कप्तानगंज के गौरा निवासी विक्रम वर्मा ने बताया कि बाइक से था, फिर भी जाम के कारण गोटवा से गनेशपुर होते हुए भटकता रहा। थानखास गांव के अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि फुटहिया के पास जाम में फंस गया। हर्रैया कस्बे के राजा पांडेय ने बताया कि सुबह एक जरूर काम से बस्ती जा रहा था, लेकिन जैसे ही गोटवा के पास पहुंचा तो जाम लगा था। काफी देर परेशान होने के बाद दूसरे रास्ते से जाना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें