फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रॉपर्टी डीलर ने ग्राहक को पीटा, थाने पर हंगामा

विज्ञापन
पुरानी बस्ती थाने पर जुटे आक्रो​शित लोग। संवाद
विज्ञापन
पुरानी बस्ती। थाना क्षेत्र के पांडेय बाजार निवासी राकेश सोनकर ने एक प्रॉपर्टी डीलर पर मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। मारपीट से नाराज मोहल्ले के लोग शनिवार की शाम को थाने पर पहुंचकर हंगामा किया। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राकेश की तहरीर में आरोप लगाया कि वह शनिवार को प्रॉपर्टी डीलर सत्यनारायण जायसवाल से मिलने गया था। पीड़ित का आरोप है कि प्लाॅट का पंजीकरण कराकर धनराशि भी जमा की थी, लेकिन रजिस्ट्री करने में आनाकानी की जा रही थी। इस दौरान वार्ता के दौरान प्रॉपर्टी डीलर गाली-गलौज करते हुए मारने-पीटने लगे। उनके कई अन्य सहयोगियों ने भी पीड़ित को लाठी डंडों पीटकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।
पुरानी बाजार के थानाध्यक्ष जयदीप दूबे ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है। शोर शराबा कर रहे लोगों की पहचान थाने के सीसीटीवी कर उन पर भी शांतिभंग की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें