फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कुआनो नदी में फिर मर रहीं मछलियां...अमहट पर उतराईं

Thu, 13 Mar 2025 09:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। एक बार फिर कुआनों नदी में मछलियां मरकर उतराई हुई हैं। बृहस्पतिवार को सुबह टहलने जाने वाले लोग अमहट तट पर पहुंचे तो बड़ी संख्या में उतराई मछलियां देख हैरत में पड़ गए। एडीएम प्रतिपाल चौहान ने क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी को नदी के पानी की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गोंडा जनपद की एक मिल की ओर से समय-समय पर कुआनो नदी के कचरा बहाया जाता है, जिसके कारण नदी का पानी प्रदूषित होकर काला हो जाता है। जानकारों का कहना है कि नदी के पानी में ऑक्सीजन की मात्रा कम होने के कारण मछलियों के मरने का सिलसिला शुरू हो जाता है।
बृहस्पतिवार को एक बार फिर कुआनो नदी के पानी का रंग धूमिल हो गया। सुबह से ही मूड़घाट, अमहट घाट सहित कुआनो के कई घाटों पर लोग पानी में ऊपर आ रहीं मछलियों का शिकार करने लगे। सांस लेने में दिक्कत होने के कारण जैसे मछलियां पानी से ऊपर मुंह निकालतीं, डंडे से मार कर उसका शिकार कर लेते। समाजसेवी मनमोहन श्रीवास्तव काजू का कहना है कि एक मिल से नदी में रसायन युक्त पानी छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें