फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पहले कबाड़ व्यवसायी को लूटा, अब डीजल चोरी कर पुलिस को दी चुनौती

Sat, 24 Feb 2024 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनहा के असनहरा पुलिस चौकी के पास स्क्रैप व्यापारी ने लूट का लगाया था आरोप
विज्ञापन

हड़िया चौराहा के पार्किंग में चार पहिया वाहन सवार बदमाशों ने ट्रेलर से निकाला डीजल
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के असनहरा पुलिस चौकी के पास हूटर लगे चार पहिया वाहन से स्क्रैप व्यवसायी से 4.50 लाख रुपये की लूट के बाद 23 फरवरी को पुरानी थाना क्षेत्र के हड़िया चौराहे की पार्किंग में असलहे के बल पर डीजल चुराने के मामले ने पुलिस के लिए चुनौती खड़ी कर दी है। इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। मगर, स्क्रैप व्यवसायी के मामले में केस तक दर्ज नहीं किया। हालांकि, पुलिस अधिकारी दोनों मामलों को संदिग्ध बता रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, पांच फरवरी को स्क्रैप व्यवसायी ने वीडियो वायरल अपने साथ हुई लूट को सार्वजनिक किया। तब पुलिस अधिकारियों ने मामले को संज्ञान लिया। इसके बाद स्क्रैप व्यवसायी व उसके साथियों से एएसपी ओपी सिंह ने बयान के लिए बुलाया। इसके बावजूद केस दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन

दूसरी घटना 23 फरवरी की सुबह हुई। दो कार में सवार बदमाश हड़िया पार्किंग स्थल पर पहुंचे। यहां बिहार से मोरंग लादकर बृहस्पतिवार की रात 12 बजे रात पहुंचा ट्रेलर चालक गाड़ी खड़ी कर उसी में सो गया। कार सवार बदमाशों ने गाड़ी से डीजल निकाल लिया। यहां प्रतिरोध करने पर बदमाशों ने असलहा सटा कर चाय के दुकानदार मनोज कुमार व एक अन्य को जान मारने की धमकी दी। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। इसके बाद चालक ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस इस मामले में पहले तो चालक को ही संदिग्ध बताने लगी। बाद में जब अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया तो चोरी का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

एएसपी ओपी सिंह ने कहा कि दोनों मामले संज्ञान में हैं। स्क्रैप व्यवसायी वाले मामले की जांच की गई है। व्यवसायी व उसके साथियों से वार्ता की गई, मगर ऐसा कोई तथ्य नहीं मिला, जिससे लूट साबित हो। सभी के कॉल डिटेल भी खंगाले गए हैं। ट्रेलर से डीजल चोरी के मामले में पूछताछ में किसी ने यह नहीं बताया कि चोरों ने असलहा सटाया था। धमकाने की बात सही पाई गई। यह डीजल चोरों का गिरोह है, जो घूम कर चोरी करता है। उनकी तलाश की जा रही है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें