फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लकड़ी काटने वाले को टीम ने दबोचा, करनी पड़ी फायरिंग

Wed, 22 May 2024 03:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जंगल में अंधेरे का फायदा उठाकर माफियाओं द्वारा अवैध लकड़ी कटान का मामला सामने आया है। सोमवार को देर रात वन माफिया लकड़ी कटवाते दिखे तो वन विभाग की टीम ने रोका। इसके बाद वे विरोध किए। टीम को जवाबी फायरिंग करनी पड़ी। टीम ने एक आरोपी को दबोच लिया। पकडी रेंजर अनुराग आनंद ने बताया कि आरोपी विजय निषाद फरेंदा का रहने वाला हैं, बंजारा गैंग का सदस्य हैं जो पेड़ काट रहा था। जंगल में इसके पास से फेटा भी बरामद हुआ है। पकड़ी जंगल में पेड़ कटा था। तीन पेड इसके पहले भी काटा था। इसके गिरफ्तार कर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। भगवानपुर बीट में सोमवार की देर रात करीब चार लोग गिरे हुए पेड़ को ले जाने का प्रयास कर रहे थे। सुरक्षा में तैनात फारेस्टर अमित पांडेय ने फायरिंग किया तब जाकर तस्कर फरार हुए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें