लालगंज। जनता इंटर कालेज बारीघाट लालगंज में चल रहे समर कैंप में बुधवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। डॉ अमित कुमार गुप्ता ने बच्चों को स्वास्थ्य सुरक्षा की जानकारी दी। चिकित्सक ने सीपीआर विधि वा आकस्मिक उपचार पद्धति के बारे में बताया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक अनुराग पाल राजन, अध्यक्ष विश्वजीत पाल, प्रधानाचार्य संतोष कुमार पांडेय, आलोक पाल, दुर्गेश पाल,राज देव यादव आदि मौजूद रहे।
नगर बाजार संवाद के अनुसार, बहादुरपुर ब्लॉक के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय कोठवा भरतपुर में आयोजित समर कैंप में योग, खेल, कला, संगीत और डिजिटल साक्षरता की जानकारी दी गई। प्रधानाध्यापक ललित कुमार उपाध्याय ने बच्चों को अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी। इस मौके पर खेल अनुदेशक अरुण भारती व जिला समन्वयक स्वप्निल श्रीवास्तव ने कैंप का निरीक्षण किया।