फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रेगुलेटर में लीकेज से लगी आग, सिलिंडर फटने से दीवार क्षतिग्रस्त

Thu, 03 Apr 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
टिनिच। टिनिच पुलिस चौकी क्षेत्र के डिगरभरिया गांव में चाय बनाते समय गैस सिलिंडर के रेगुलेटर मं आग लग गई। आग बुझाने का प्रयास विफल होने पर परिवार के लोग घर के बाहर भागे। तभी सिलिंडर में धमाका हो गया। घर की दीवार बाहर की तरफ लटक गई और छत में दरार पड़ गई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। आग से घर का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, डिगरभरिया के फौजदार सिंह की पत्नी सुमिला सिंह बुधवार को सुबह गैस चूल्हे पर चाय बनाने के लिए फ्राईपैन में पानी रखकर किसी काम से बाहर गई थीं। लौटकर किचन में पहुंचीं तो रेगुलेटर के पास आग लगी थी। वह शोर मचाने लगीं। शोर सुनकर घर के बाकी लोग दौड़े और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। आग नहीं बुझी तो घर के सभी सदस्य बाहर निकल गए। जैसे ही वे लोग घर से बाहर आए, सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया।
कमरे की दीवार बगल के अनिल के घर की तरफ झुक गई। लोगों ने टेक लगाकर दीवार गिरने से रोका। इसके बाद बगल के कमरे में भी आग लग गई। उसमें रखा बिस्तर, कपड़े व अनाज जल गए। गांव के लोगों के प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। गृह स्वामी ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि छत में भी दरार पड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें