लालगंज। विकास खंड कुदरहा की ग्राम पंचायत लालगंज में सियाराम वर्मा के मकान के सामने लगा इंडिया मार्क हैंडपंप वर्षों से गंदा पानी दे रहा है।
इससे स्थानीय बाजार के लोगों के साथ राहगीर व विद्यालय के बच्चों को भी दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चबूतरा तो बन गया लेकिन हैंडपंप गंदा पानी दे रहा है। इससे संक्रामक बीमारी का खतरा है
इसी हैंडपंप के पानी पर 50 घरों के लोग निर्भर हैं। सुनील कुमार वर्मा, अरविंद गुप्ता ने बताया की बिना रिबोर कराए इस हैंडपंप का पानी पीने के योग्य नहीं होगा।
प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी से रिबोर कराने की मांग की है। संवाद