फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किया जाएगा जागरूक, फसलों के अवशेष न जलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं व बेटियों को जोड़ने के लिए मिशन शक्ति का लिया जाएगा सहारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। फसल, कूड़ा व अन्य अवशेष न जलाने के लिए प्रशासन जागरूकता अभियान चलाएगा। इसके स्कूल, महाविद्यालय व स्काउट गाइड की मदद ली जाएगी। पर्यावरण प्रदूषण रोकने के लिए मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बेटियों को भी जागरूक किया जाएगा। अभियान नगर पालिका व पंचायत में भी चलाया जाएगा।
डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड, एनएसएस के स्वयंसेवकों व स्कूली विद्यार्थियों के माध्यम से जन जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। बीएसए को निर्देश दिया गया है कि ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन में छात्रों को पुआल व कूड़ा जलाने से होने वाले पर्यावरण हानि के बारे में जागरूक किया जाएगा। अभियान में महिलाओं और बेटियों को जोड़ने के लिए इसे मिशन शक्ति से भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के ईओ को निर्देश दिया गया है कि जन जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को कूड़ा जलाने से होने वाली हानियों के बारे में जागरूक किया जाए। जिन सरकारी विभागों के पास प्रचार वाहन हैं वे इसके सहारे जागरूकता अभियान में योगदान देंगे। अभियान का मकसद लोगों को पर्यावरण सुरक्षा के लिए प्रेरित करना है। पुआल, कूड़ा व अन्य अवशेष जलाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कंट्रोल रूम के नंबर 05542-245672 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें