कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के कौड़ी कोल बुजुर्ग गांव में शुक्रवार शाम करीब 6 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग ने खेतों में खड़ी गेहूं और गन्ने की फसल को राख में बदल दिया। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे किसानों में अफरा-तफरी मच गई और काफी नुकसान हुआ।
घटना में संतराम चौधरी की गेहूं की फसल और अंबिका प्रसाद की गन्ने की फसल मुख्य रूप से जलकर नष्ट हो गई। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बुझाने में जुट गए। कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे अन्य खेतों को बचा लिया गया। एसओ आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आग को ग्रामीणों के सहयोग से काबू पाया गया हैं।