फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तीन रिहायशी छप्परों में लगी आग, सामान जले

Thu, 16 Jan 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गायघाट (बस्ती)। कलवारी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में मंगलवार की देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग से तीन लोगों के रिहायशी छप्पर जलकर राख हो गए।
उसमें रखा गृहस्थी का सारा सामान जल गया। ग्रामीणों के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। संयोग अच्छा रहा की गैस से भरा सिलिंडर नहीं फटा।
जानकारी के अनुसार, गंगापुर गांव में बैजनाथ का परिवार खाना खाकर घर में सो रहा था। रात में बैजनाथ की पत्नी चंद्रावती देवी की नींद टूटी तो देखा छप्पर के एक कोने से आग की लपट उठ रही है।
उन्होंने जब तक परिवार के अन्य लोगों को जगाने का प्रयास किया, तब तक आग पूरे छप्पर में फैल गई। बगल में दीनानाथ और राम खेलावन का भी छप्पर आग की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

शोर सुनकर गांव के लोग जब तक पंपिंग सेट चलाकर आग पर काबू पाते झोपड़ी में रखे घरेलू सामान व नकदी आदि जल गए। दीनानाथ ने बताया कि बीमार बेटी का इलाज कराने के लिए घर में रुपये रखे थे।
विज्ञापन

वह भी जल गए। बर्तन, खाने-पीने का सामान व जेवरात भी जल गया। बैजनाथ और राम खेलावन के कपड़े, बिस्तर, बर्तन जल गए। प्रधान पति कपिल देव यादव ने जिला प्रशासन से सहायता राशि दिलाने की मांग की।
आग की सूचना पाकर बुधवार को क्षेत्रीय लेखपाल दिलीप पटेल ने मौके पर पहुंचकर आग से हुई क्षति का आकलन किया।श
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें