फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गन्ना लदा ट्राॅला पलटा, बाल बाल बचा पूर्व प्रधान का परिवार

Thu, 16 Jan 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुधौली। गन्ना लदा ट्रॉला मंगलवार की रात करीब नौ बजे कैडिहवा गांव के पास पलट गया। इससे पूर्व प्रधान का परिवार बाल-बाल बच गया। जबकि बिजली का खंभा टूट जाने से क्षेत्र के कई गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई।
जानकारी के अनुसार, रुधौली क्षेत्र के रौनापार कला गांवा से गन्ना लेकर ट्राॅला अठदमा चीनी मिल की तरफ जा रहा था। कैडिहवा गांव के पास अचानक ट्राॅला पलट गया। आसपास के लोगों के अनुसार चालक नशे में था और ट्राॅला पर ओवरलोड गन्ना लदा था। बगल ही पूर्व प्रधान पप्पू यादव का घर है। ट्राॅला पलटने से थोड़ी देर पहले परिवार के लोग बाहर ही बैठे थे और सोने चले गए थे। ट्रॉला की चपेट में आने से बिजली का खंभा टूट गया। इससे अठदमा फीडर से संबंधित कैडिहवा, धनसा, धनसी, भरौली व पिकौरा सहित दर्जन भर गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई है। आसपास रहने वाले रामदत्त, शेषराम, राजेश, संतोष व वीरू आदि ने बताया कि गन्ने का सीजन शुरू होते ही गन्ने के ओवरलोड सैकड़ों वाहन रोजाना गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे आए दिन हादसा हो रहा है। बताया कि बिजली का खंभा टूटने के बाद बिजली निगम के अवर अभियंता मदन मोहन को कई बार फोन करने के बाद भी उनका फोन नहीं उठा। बाद में उपकेंद्र पर जाकर बिजली कटवाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें