फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मोबाइल टावर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। छावनी थाना क्षेत्र के पचवास गांव स्थित मोबाइल टावर में शुक्रवार रात 8:30 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर पहुंची हर्रैया फायर यूनिट ने आग पर काबू पा लिया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पचवास गांव में स्थापित मोबाइल टावर के बिजली उपकरणों में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। टावर से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर मौजूद टेक्नीशियन वैभव सिंह ने भी घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही हर्रैया फायर यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग को पूरी तरह बुझा दिया। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से आग टावर के अन्य हिस्सों में नहीं फैल सकी और बड़ा नुकसान टल गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें