बस्ती। थाना लालगंज क्षेत्र के कोप गांव में जमीन को लेकर हुए विवाद में एक परिवार पर लाठी-डंडों और फावड़े से हमला कर दिया गया। आरोप है कि विरोध करने पर विपक्षी पक्ष घर में घुस गया और वादी की पत्नी की पिटाई कर दी। अनिल कुमार मिश्र निवासी कोप ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 5 नवंबर को दोपहर करीब 12 बजे विपक्षी पक्ष उसके खेत में गड्ढा खोद रहा था। जब उसकी पत्नी सत्यवती मिश्र ने इसका विरोध किया, तो केशवराम , उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी, सुभावती पत्नी रामकेदार और सुभावती पत्नी लालचंद सहित कई लोग एक राय होकर लाठी, डंडा, फावड़ा, सब्बल और ईंट लेकर घर में घुस गए और मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान महिला को चोटें आईं। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद