फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रिहाइशी झोपड़ी में लगी आग, गृहस्थी का सामान राख

Wed, 05 Mar 2025 10:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार(बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के पोखरा गांव में बुधवार की सुबह रिहायशी झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घंटों मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखा सारा सामान जल गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पोखरा बाजार गांव निवासी शिल्पा देवी की झोपड़ी में सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। यह देखकर परिजनों ने शोर मचाया। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोगों ने पशुओं को किसी तरह बचा लिया। लेखपाल शैलेश वर्मा ने मौके का मुआयना किया और नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट विभाग को दे दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें