बस्ती। रुधौली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में केस दर्ज किया है। वर्तमान में रुधौली थाना क्षेत्र स्थित मायके में रह रहीं कंचन जायसवाल ने तहरीर में बताया है कि उनकी शादी महराजगंज जनपद के बृजमनगंज निवासी जयंत जायसवाल के साथ 23 फरवरी 2023 को हुई थी। आरोप है कि पति व अन्य ससुरालियों ने शादी के बाद दहेज में कार व नकदी की मांग की। विरोध करने पर अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने पति समेत छह ससुरालियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद