विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर शंकरपुर गांव स्थित मस्जिद के सामने पैदल हाईवे पार कर रहा एक युवक अयोध्या की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बुलेट की चपेट में आ गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान 40 वर्षीय दिनेश कुमार झिनकू निवासी शंकरपुर के रूप में हुई।
दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस से घायल को सीएचसी विक्रमजोत भेजवाया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने अयोध्या के दर्शननगर स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची विक्रमजोत चौकी पुलिस ने दुर्घटना कर भाग रहे बुलेट चालक शिवदास चेला विवेक दास निवासी हनुमान गढ़ी सहित दो साधुओं को हिरासत में लिया है। चौकी प्रभारी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि घायल का इलाज चल रहा है। संवाद