रुधौली। नगर पंचायत के शांतिनगर वार्ड में हाईवे पर स्थित कपड़े की दुकान में बुधवार की देर रात शाॅर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में कपड़ों का दुकान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। दुकान मालिक रेहान खान ने तत्काल बिजली निगम एवं फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, वरना चौराहे पर बड़ा हादसा हो सकता था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज हवा और आग की ऊंची लपटों के बीच स्थानीय लोगों, फायर ब्रिगेड टीम और अन्य लोगों ने मिलकर काफी प्रयास किया, लेकिन तब तक दुकान में लाखों रुपये का कपड़ा जलकर नष्ट हो चुका था। दुकान संचालक रेहान खान ने बताया कि जबतक आग बूझी तबतक पूरा सामान जलकर नष्ट हो चुका था। राजस्व टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है।