पैकोलिया। थानाक्षेत्र के मुड़कटवा तिराहे पर कपड़े की दुकान में आग लग गई। उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया।
गौर थानाक्षेत्र की नगर पंचायत बभनान के आदि शक्ति नगर वार्ड नंबर आठ निवासी लल्लन यादव ने पुलिस को तहरीर दी कि पैकोलिया थानाक्षेत्र के मुड़कटवा तिराहे पर उनकी कपड़े की दुकान है। रात करीब साढ़े दस बजे दुकान से आग की लपटें निकलने लगीं।
घटना की जानकारी मकान मालिक ने दुकानदार, डायल 112 और अग्निशमन विभाग को दी। पुलिस व फायर ब्रिगेड ने घटना स्थल पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान में रखे कपड़े, काउंटर और लकड़ी की रैक आदि जल गई। दुकानदार ने शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। संवाद