फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ब्यूटी पार्लर में लगी आग, सामान जले

विज्ञापन
ब्यूटी पार्लर में आग लगने से सामान जलकर राख। संवाद
विज्ञापन
महादेवा। लालगंज थाना क्षेत्र के पाकरडाड़ बाजार स्थित एक ब्यूटी पार्लर में मंगलवार की शाम करीब 6:30 बजे अचानक आग लग गई। इससे दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पाकरडांड की रहने वाली खुशी पांडेय की बाजार में ब्यूटी पार्लर है। शाम दुकान में दीपक जलाकर पूजा करने के बाद वह दुकान बंद कर घर चली गईं। करीब आधे घंटे बाद सात बजे आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं निकलते देखा। तत्काल संचालिका के परिजनों को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही परिजन व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दुकान का दरवाजा खोलकर देखा तो अंदर आग लगी हुई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल बिजली आपूर्ति काट दी गई और स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें