फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: देइसाड़ बाजार में कबाड़ की दुकान में लगी आग, मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
देईसाड़ बाजार में कबाड़ की दुकान में लगी आग बुझाते लोग- संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के देइसाड़ बाजार में सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे आग लगने से कस्बे में अफरातफरी मच गई। विक्की कबाड़ी नामक व्यक्ति के घर के पीछे बने गोदाम से धुआं उठता देख लोग मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ऊंची लपटें उठने लगीं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि गोदाम में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक व अन्य ज्वलनशील सामान रखा था, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। लोगों ने पानी की बाल्टियों और पाइपों से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कोई भी व्यक्ति लपटों के करीब नहीं जा पा रहा था। इस बीच, किसी ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लगभग आधे घंटे बाद बस्ती से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत क े बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग से गोदाम में रखा हजारों रुपये का कबाड़ राख हो गया। बाजार के लोगों ने बताया कि विक्की कबाड़ी का मकान मुख्य सड़क पर है, और पीछे यह गोदाम बना है। जहां प्लास्टिक, लोहे के टुकड़े, रबर और तार इकट्ठा करता था। गोदाम में रखे प्लास्टिक और रबर से उठ रहा धुआं इतनी तेजी से फैला कि आसपास के घरों में घुस गया। इससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई और कई घरों को खाली कराना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें