फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छठ का अंतिम दिन, फिर भी ट्रेनों में भीड़

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सवार होने के लिए संघर्ष करते यात्री- संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। लोक आस्था का महापर्व छठ का आज अंतिम दिन है। फिर भी नियमित चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ पूजा स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ कम नहीं हो रही है। प्रवासियों के आने का सिलसिला अभी भी जारी है। सोमवार को पुणे-जनसाधारण एक्सप्रेस में यात्री खचाखच भरे रहे।
पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती, गोरखपुर के रास्ते बिहार जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में छठ महापर्व के चलते दिल्ली, मुंबई, लुधियाना, पंजाब, बंगलुरू, चेन्नई, भोपाल, गुजरात से आने वाली ट्रेनों में एक सप्ताह से ठूंस-ठूंस कर यात्री आ रहे हैं। जबकि छठ महापर्व का आज अंतिम दिन है। फिर भी ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ कम नहीं हो रही है। पूजा स्पेशल ट्रेनों के साथ नियमित चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ रही। यात्रियों को सहूलियत देने के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से दीपावली त्योहार के पहले से कई पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन कराया जा रहा है, जो आज भी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 अक्टूबर को जाने वाली पूजा स्पेशल गोमती नगर-न्यू जलपाईगुड़ी ट्रेन गोमती नगर से चलकर बाराबंकी, अयोध्या, मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर के रास्ते गंतव्य को गई है। इसी तरह छपरा-अमृतसर, गोरखपुर-वड़ोदरा एक्सप्रेस को यात्रियों की भीड़ को देखते हुए चलाया जा रहा है। सबसे ज्यादा भीड़ पुणे- जनसाधारण एक्सप्रेस में रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें