फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: थाल्हापार हत्याकांड में दूसरे पक्ष से भी दर्ज कराई गई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के थाल्हापार गांव में पिछले 26 अक्तूबर को हुई मारपीट में घायल व्यक्ति की दो दिन बाद मौत के मामले में दूसरे पक्ष से भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें कुल 19 लोग नामजद किए गए हैं।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से थाल्हापार गांव की रीमा ने तहरीर देकर बताया कि विपक्षी जनमेजय 26 अक्तूबर की शाम को गांव की नहर पुलिया के पास सड़क पर ठेले से टकराकर गिर गए थे। इलाज के दौरान 28 अक्तूबर को उनकी मौत हो गई थी। इसी बात से नाराज होकर उसी दिन सुबह करीब 6 बजे विपक्षी एक राय होकर लाठी डंडा व लोहे की राड से लैस हो कर घर में घुस कर तोड़फोड़ किए। उनकी ननद ममता को बुरी तरह मारा पीटा गया। बीच बचाव करने पहुंची सास इंद्रासनी देवी व उन्हें भी मारा पीटा गया। जान से मारने की धमकी दी गई। ननद ममता बेहोश होकर गिर पड़ी थी। बाद में उनकी भैंस की आंख में पेचकस से प्रहार किया गया। एसओ दिनेश चौधरी ने बताया कि उसी गांव के रहने वाले मनोज, परमात्मा, अशोक, रामभजन, दिलीप, संजय, बिमला, आशा, नीलम, वासमती, सुशीला, इंद्र बहादुर, महेश, अखिलेश, सियाराम, अजय, राजकमल, ऋषि कपूर एवं राम बहाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें