फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: युवक की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। गोटवा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रुधौली थाना क्षेत्र के हनुमानगंज उर्फ भुसुड़ा निवासी मनीष कुमार (23) पुत्र राम सुरेश 15 जून को अयोध्या जा रहा था। इसी दौरान गोटवा के पास किसी अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार और लापरवाही से उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। परिजन उसे गोरखपुर लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता राम सुरेश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें