फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रुधौली क्षेत्र में आज से 23 तक रोजाना 12 घंटे गुल रहेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। बस्ती जिले के विद्युत उपकेंद्र के ग्रामीण क्षेत्रों के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बेहद जरूरी खबर है। खलीलाबाद-बहराइच नए रेल मार्ग के निर्माण के तहत होने वाले अपरिहार्य तकनीकी कार्यों के कारण रुधौली ग्रामीण फीडर के अंतर्गत आने वाले इलाकों में 18 से 23 जून तक प्रतिदिन 12 घंटे की बिजली कटौती (शटडाउन) रहेगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के विद्युत पारेषण खण्ड-द्वितीय, बस्ती के अधिशासी अभियंता खालिद फजल द्वारा इस संबंध में विद्युत वितरण खण्ड रुधौली को एक आधिकारिक पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। पत्र के मुताबिक 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र बांसी से पोषित 33 केवी रुधौली ग्रामीण फीडर पर यह शटडाउन लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें