पैकोलिया। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में मारपीट के मामलों में पुलिस ने नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद राजभर ने बताया कि घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी गौर भेजा गया है। गौर क्षेत्र के खजुहा के अरविंद सिंह ने तहरीर में बताया कि दिवाली की रात करीब आठ बजे बेलवरिया चौराहे पर पटाखा फेंकने पर विवाद हुआ।
आरोप है कि राजेश के परिवार के लोगों ने शुभम सिंह के मुंह पर पटाखा फेंक दिया था। इसी रंजिश में सोमवार शाम करीब चार बजे बेलवरिया चौराहे पर राजेश पुत्र गजराज, साहुल पुत्र विजय, सनी पुत्र राजेश और राहुल पुत्र विजय चौहान ने उन्हें अपशब्द कहते हुए लाठी-डंडों से पीटा।
दूसरी घटना चोरखरी गांव कधुसवा की है। जोखूलाल पुत्र हरिपाल यादव ने तहरीर दी कि मंगलवार दोपहर करीब पौने तीन बजे गांव के सुमित यादव पुत्र सागर यादव, अखिलेश यादव पुत्र जवाहर लाल, नितेश यादव पुत्र जवाहर, सुरजीत और अखिलेश की पत्नी ने उन्हें गाली दी। संवाद