फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: न्यायालय के आदेश पर चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ दुष्कर्म व मारपीट करने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ गौर पुलिस ने दुष्कर्म सहित मारपीट का रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि 24 जनवरी की शाम पांच बजे वह अपने घर जा रही थी, तभी रास्ते में आयुष कुमार ने उसे जबरन घसीट कर झाड़ियों में ले गया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घर पहुंचने पर युवती ने अपनी मां को पूरी बात बताई। इस पर मां और बेटी आरोपियों के घर उलाहना देने गई तो आरोपियों ने उनसे मारपीट की और उनके घर में रखा सामान तोड़ दिया। पुलिस काे सूचना देने के बाद भी कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण लेनी पड़ी।
थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर गौर पुलिस ने गांव के ही आयुष कुमार, राकेश, दिनेश और अनीता देवी के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें