फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाइक और साइकिल में टक्कर, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। हर्रैया थाना क्षेत्र के महू घाट के पास मंगलवार की सुबह करीब 9:30 बजे अयोध्या-बस्ती नेशनल हाईवे पर साइकिल सवार को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे तीन लोग घायल हो गए। बड़हर कला निवासी जगत नारायण पांडेय पुत्र छेदी प्रसाद पांडेय साइकिल से हर्रैया जा रहे थे।
विज्ञापन

महूघाट के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे बाइक सवार रोहित कुमार पुत्र सूर्यबली निवासी धनगांव थाना परशुरामपुर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही साइकिल सवार और बाइक पर सवार रोहित कुमार व उनकी पत्नी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों व एनएचआई टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। साइकिल सवार का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया में चल रहा है, जबकि रोहित कुमार व उनकी पत्नी का इलाज हर्रैया के एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें