फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्पा हत्याकांड में पति समेत पांच नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुष्पा हत्याकांड में पति समेत पांच नामजद
विज्ञापन

पति ने साले को मैसेज भेजकर पत्नी की हत्या की बात बताई थी
कप्तानगंज के नकटीदेई बुजुर्ग की घटना
गोंडा के वीरपुर की पुष्पा के साथ हुई थी शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज (बस्ती)। थानाक्षेत्र के नकटीदेई बुजुर्ग में बृहस्पतिवार को हुई विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पिता राधेश्याम पाण्डेय निवासी वीरपुर थाना छपिया जनपद गोण्डा की तहरीर पर पति अमरेश तिवारी, जेठ सुनील व बृजेश के अलावा ससुर गुरु प्रसाद तिवारी व सास के विरुद्ध दहेज के लिए प्रताड़ित करने व हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

तहरीर में बताया है कि 18 अप्रैल 2017 को नकटीदेई बुजुर्ग गांव के गुरु प्रसाद तिवारी के सबसे छोटे पुत्र अमरीश के साथ पुष्पा की शादी हुई थी। 28 अप्रैल को गौना हुआ था। तभी से पुष्पा की ससुराल के लोग दहेज में कार की मांग कर रहे थे। जिसे न दे पाने पर सभी लोग विवाहिता को मारते-पीटते थे। 17 मार्च को पुष्पा ने अपने पिता को बुलाया। पिता उसे अपने साथ मायके ले जाने के लिए कहे लेकिन उसकी ससुराल के लोगों ने विदा करने से इन्कार कर दिया। अगले दिन बृहस्पतिवार की सुबह दामाद अमरीश ने दिल्ली में रहने वाले पुष्पा के भाई निरंकार के मोबाइल पर मैसेज भेजा, जिसमें लिखा कि हमने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। सीओ कलवारी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें