कलवारी। बस्ती-टांडा मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के बंधे पर स्थित डकही पेट्रोल पंप के पास से एक युवक को जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दी तहरीर में बृजभूषण यादव निवासी चनगहिया कलवारी मुस्तहकम थाना कलवारी ने लिखा है कि 14 अगस्त की शाम सात बजे वह साइकिल से सब्जी लेकर घर जा रहा, वह डकही पेट्रोल पंप के पास पहुंचा ही था कि बाइक से संजय, विनय और शनि निवासी मालपुर थाना कलवारी वहां पहुंचकर उसको मारापीटा और जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर चमनगंज उक व्यक्ति के घर ले गए, वहां भी उसको मारा-पीटा गया।
मौका मिलने पर वह बगल के दुकान में चला गया तो तीनों लोग दुकान में घुसकर उसको जबरदस्ती फिर बाइक पर बैठाने लगे। भीड़ इकट्ठा होने पर आरोपी भाग गए तो उसने 112 नंबर पुलिस को फोन किया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद