फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चार लोगों के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के बस्थनवा गांव निवासी अनुसूचित जाति के दंपती को एक माह पहले मारने-पीटने की शिकायत डीआईजी संजीव त्यागी से की गई। उन्होंने थानाध्यक्ष पैकोलिया को तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट व एससी एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बस्थनवा गांव निवासी पंचलाल ने डीआईजी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर गांव के ही कुछ लोग 23 मार्च की रात 2.15 बजे जाति-सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उनके घर में लाठी-डंडे और सरिया से लैस होकर घुस गए। सोते वक्त उन्हें मारने पीटने लगे। शोर मचाने पर बीच-बचाव के लिए पत्नी पिंकी देवी दौड़ी आईं तो उन्हें भी लोगों ने मारा-पीटा। जिससे पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
बाद में लोग जान-माल की धमकी देकर भाग निकले। घटना की सूचना 112 पर दी गई। पीआरवी टीम ने अपने ही गाड़ी से दोनों को इलाज के लिए सीएचसी परशुरामपुर ले गई थी। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार यादव ने बताया कि डीआईजी के निर्देश पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामला विवेचना के लिए सीओ हर्रैया के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है। मौके की पड़ताल की गई है। वर्तमान में स्थिति सामान्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें