बहादुरपुर। कलवारी थाना क्षेत्र के लुुंबिनी-दुद्धी मार्ग बेईली गांव के के पास 12 दिसंबर को कोहरे में तीन वाहनों के बीच हुई टक्कर में पिकअप चालक की मौत के मामले में उसकी मां ने ट्रक चालक पर एफआईआर दर्ज कराया है।
नगर थाना क्षेत्र के बारीजोत की निवासी राधिका देवी में तहरीर में लिखा है कि शुक्रवार को उनका बेटा मनीष कुमार (24) गांव के पास पिकअप मोड़ रहा था। विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए पिकअप में टक्कर मार दी थी। इससे पिकअप में बैठा उनका बेटा मनीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसी दिन इलाज के दौरान उसकी मौत जिला चिकित्सालय में हो गई थी। संवाद