विक्रमजोत। राम-जानकी मार्ग स्थित रूपगढ़ गोशाला का सोमवार को बीडीओ अवध प्रताप सिंह ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गोवंश की देखरेख और चारा की उपलब्धता भी देखी। ठंड से गोवंश के बचाव की तैयारियों का जायजा लिया। मौके पर गोशाला में 128 गोवंश हैं। गो सेवकों ने बताया कि करीब 15 क्विंटल भूसा व पांच क्विंटल पशु आहार उपलब्ध है। गोशाला की अतिरिक्त जमीन पर हरा चारा उगाया जा रहा है। इस दौरान दो गो सेवक उपस्थित मिले। बीडओ ने बताया कि डीएम के निर्देश पर ठंड से बचाव और बीमार जानवरों के रखरखाव के लिए बना रहे सिंक वार्ड को और बड़ा बनाने बनाने के निर्देश दिए गए है। हाल में ही गोशाला में चहारदीवारी की रंगाई-पुताई कराई गई है। संवाद