फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पैमाइश का पत्थर उखाड़ने के मामले में तीन पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के ग्राम टेमा में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों द्वारा सरकारी पैमाइश के पत्थर को उखाड़ कर फेंकने और पीड़ित को जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पीड़ित ब्रह्मानंद गुप्ता निवासी ग्राम टेमा थाना नगर ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी जमीन का धारा 116 के तहत बंटवारा हो चुका है। बंटवारे के बाद धारा 24 के अंतर्गत राजस्व टीम द्वारा मौके पर पैमाइश कर पत्थर नसब कराई गई थी।
आरोप है कि गांव के ही कृष्णानंद, सुमित व सूरज ने एकराय होकर उक्त नसब के पत्थर को उखाड़ कर फेंक दिया। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट पर उतारू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें